कानपुर देहात में बाजार को निकले युवक की संदिग्ध हालात में मौत
Kanpur News - कानपुर देहात के पुलन्दर गांव से गिरसी बाजार जाते समय 42 वर्षीय युवक मनोज कुमार संदिग्ध स्थिति में बेहोशी की हालत में मिला। परिजन उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस...
कानपुर देहात। मूसानगर थाना क्षेत्र के पुलन्दर गांव से बाजार करने शनिवार शाम को गिरसी गांव गए एक युवक संदिग्ध हालात में रास्ते में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसको उपचार के लिए मेडिकल कालेज अकबरपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलंदर गांव निवासी बयालीस वर्षीय मनोज कुमार घरेलू कलह से तनाव में रहता था। शनिवार शाम को वह घर से बाजार करने के लिए गिरसी जाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक उसके वापस नहीं आने पर जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, तो वह रास्ते में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।

उसके मुंह से झाग निकलते देख जहरीला पदार्थ खाने की आशंका से परिजनों उसको उपचार के लिए मेडिकल कालेज अकबरपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में देवीपुर के पास उसने दम तोड़ दिया। इस पर परिजन शव को वापस गांव लाए तो कोहराम मच गया। पति की मौत से उसकी पत्नी सावित्री बिलख उठी, जबकि पुत्र राजू, पुत्री अनन्या, आकाक्षा व सरिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर इंस्पेक्टर शिव नारायण सिंह व सब इंस्पेक्टर श्रीराम पटेल गांव पहुंचे तथा परिजनों से पूछताछ व छान बीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा। इंस्पेक्टर मूसानगर ने बताया कि अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




