पीएम की अपील के बाद 20 फीसदी बढ़ी ई-स्कूटी की बिक्री
Kanpur News - डीजल पेट्रोल बचाने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाइ इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में तेजी से इजाफा हुआ है।

कानपुर देहात, संवाददाता। डीजल पेट्रोल बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाइ इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में तेजी से इजाफा हुआ है। इलेक्ट्रिक स्कूटी की डिमांड करीब 20 फीसदी तक बढ़ गई है तो कुछ शो-रूम इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। हालांकि कार शोरूम में अभी ईवी को लेकर अभी बहुत अधिक इजाफा नहीं हुआ है। खाड़ी युद्ध के बाद से डीजल पेट्रोल का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। मध्य पूर्व एशिया में जंग की तपिश में अब यहां के लोग भी झुलस रहे हैं। रसोई गैस को लेकर वैसे भी लोगों को 50 से 60 दिन में सिलेंडर मिल पा रहा है।
वहीं दूसरी ओर डीजल पेट्रोल के दामों में वृद्धि ने चीजों को महंगा करना शुरु कर दिया है। हालांकि देश को संकट से बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का भी असर लोगों पर होता दिख रहा है। यहां लोग अपनी जरूरतों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने में रुचि ले रहे हैं। हालांकि ग्रामीण इलाका होने के कारण अभी कार शो-रुम में ईवी कार लेने वालों की स्थिति पहले जैसी ही है। स्कूटी में जरूर लोग स्थानीय कामकाज के लिए बाइक से अधिक अब उसे पसंद कर रहे हैं। इससे इसका बाजार बड़ा हो रहा है। अकबरपुर में कोमाकी ई-स्कूटी के डीलर सुदीप सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रिक स्कूटी की डिमांड में पीएम के आह्वान के बाद करीब 20 फीसदी तक वृद्धि हुई है। हमारे यहां ई-स्कूटी सस्ती होने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने स्थानीय कामकाज निपटाने के लिये ई-स्कूटी ले रहे हैं। यह पेट्रोल वाहन की लागत से बहुत अधिक कम होने के कारण लोगों की पसंद बनी है। खासकर नौकरी पेशा लोग सर्वाधिक इसकी खरीद कर रहे हैं। वहीं टीवीएस कंपनी के डीलर श्याम ओमर ने बतायाकि ई-स्कूटी की डिमांड बहुत है। हालत यह है कि कंपनी इस समय ई-स्कूटी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। बाहर के शहरों के लोग यहां ई-स्कूटी खरीदने आ रहे हैं। आज की तारीख में खुद मेरे शो-रूम में सिर्फ एक स्कूटी ही है। जबकि आर्डर कई बुक हैं। हालांकि देहात में लोग ई-स्कूटी कम खरीद रहे हैं। कोचिंग या स्थानीय स्तर पर जॉब करने वाले लोग दूसरी कंपनी की सस्ती ई-स्कूटी अधिक ले रहे हैं। फिर भी डीजल पेट्रोल को लेकर हो रहे संकट और पीएम की अपील जो भी कहें अब डिमांड तो काफी हो गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


