कार्यशाला में प्रतिभागी सीख रहें कला की बारीकियां

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स में ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों को लाइन स्केचिंग, स्टील लाइफ ड्राइंग, पेंसिल शेडिंग, और ब्लेंडिंग का प्रशिक्षण दिया गया। सीनियर समूह को उन्नत तकनीकें सिखाई गईं जबकि जूनियर समूह को मूलभूत जानकारी दी गई।

कार्यशाला में प्रतिभागी सीख रहें कला की बारीकियां

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला में प्रतिभागियों को कला की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के दूसरे दिन प्रतिभागियों को लाइन स्केचिंग, स्टील लाइफ ड्राइंग, पेंसिल शेडिंग व ब्लेंडिंग जैसी विधाओं का अभ्यास कराया गया। सीनियर समूह को शेडिंग की उन्नत तकनीकें सिखाई गईं, जबकि जूनियर समूह को ड्राइंग की मूलभूत जानकारी दी गई। संस्थान के निदेशक डॉ. मिठाई लाल ने बताया कि कला में रुचि रखने वाले प्रतिभागी सीख रहे हैं। बीएफए चतुर्थ वर्ष के छात्र निखिल ने स्टील लाइफ ड्राइंग का लाइव डेमो प्रस्तुत किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।