संदिग्ध हालत में महिला की मौत

Feb 28, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कानपुर देहात की राजपुर निवासी 35 वर्षीय हेमा शर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के मायके वालों को सूचित कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद की जाएगी।

संदिग्ध हालत में महिला की मौत

कानपुर देहात, संवाददाता। राजपुर की रहने वाली एक महिला की शुक्रवार शाम को अचानक हालत बिगड़ गई । परिजन उसको आनन फ़ानन में पीएचसी राजपुर ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से भेजी गई सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर छानबीन शुरू की है । राजपुर कस्बे के पटेल नगर मोहल्ले के रहने वाले फर्नीचर कारीगर हरिकृष्ण शर्मा की 35 वषीय पत्नी हेमा शर्मा के अचानक सीने में दर्द होने से हालत बिगड़ गई। इसपर परिजन उन्हें राजपुर पीएचसी लाए। वहां मौजूद डॉ. जीपी द्विवेदी ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।

इससे वहां कोहराम मच गया। मान की मौत से पुत्र आयुष, शौर्य बिलख उठे।अस्पताल से भेजी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ राजपुर सनत कुमार ने बताया कि मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होंगी ।स्कूली बच्चों का फावड़ा से बालू उठाते वीडियो वायरल

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।