आयकर कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Feb 24, 2026 08:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर में आयकर कर्मचारी महासंघ के द्विवार्षिक चुनाव में विजयी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि अपर्णा करण ने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई, जिसमें अध्यक्ष नवनीत शुक्ला, सचिव शिवेंदु श्रीवास्तव, और अन्य सदस्य शामिल थे। समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

आयकर कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ

कानपुर। आयकर कर्मचारी महासंघ के द्विवार्षिक चुनाव में विजयी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को आयकर भवन प्रांगण में हुआ। मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा करण के साथ आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ व कर्मचारी महासंघ व रीजन के वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी रंजीत कनौजिया ने (अध्यक्ष) नवनीत शुक्ला, (सचिव) शिवेंदु श्रीवास्तव, (उपाध्यक्ष), (संयुक्त सचिव) आनंद कुमार, (वित्त सचिव) अक्षत अवस्थी, (सहायक सचिव) शिवम पाल व रवि कुमार आदि पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में हिमाली सिंह, शशांक गुप्ता, शिवांक सिंह, मयंक प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, अभिषेक सोनकर, अवनीश कुमार मिश्रा, विशाल कुमार पाल, नवीन कुमार वर्मा, सुमोध कुमार ने शपथ ली।

प्रमुख रूप से आईआरएस एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रधान आयकर आयुक्त शिवानी सिंह, उपाध्यक्ष शिवदान सिंह भदौरिया, आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ से शरद प्रकाश अग्रवाल, शांति भूषण मिश्रा, कुणाल श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, आयकर कर्मचारी महासंघ सर्किल के बृजेश कुमार, सुनील कुमार, रंजीत शर्मा, बृजेश बाजपेयी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।