Kanpur News: संस्कृत प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी मेधा

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर देहात में संस्कृत संस्थान लखनऊ के द्वारा जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 136 विद्यालयों में से 42 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में संस्कृत गीत और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विजेताओं को पुरस्कार दिया गया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

Kanpur News: संस्कृत प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी मेधा

Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ भाषा विभाग की ओर से जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को लिटिल स्टार एजूकेशन सेंटर ज्योतिष में किया गया। प्रतियोगिता के तहत संस्कृत गीत प्रतियोगिता एवं संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कुल 136 विद्यालयों में से 42 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ महंत अवधेश्वर दास महाराज,प्रबंधक जयराम सिंह,आयोजक प्रीतम सिंह एवं संयोजक महिमा ने किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा के प्रति अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं रुचि का शानदार प्रदर्शन किया। सबसे पहले संस्कृत गीत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में शिवकली देवी इंटर कॉलेज मंगलपुर की छात्रा श्वेता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,वहीं जेए इंटर कॉलेज शेरपुर की आशमा खातून ने द्वितीय स्थान, जबकि श्रीराम जानकी संस्कृत महाविद्यालय गौरियापुर के आभाष ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके बाद आयोजित संस्कृत सामान्य ज्ञान बाल वर्ग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने संस्कृत एवं उससे जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर की खुशबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जेए इंटर कॉलेज शेरपुर की रिया ने द्वितीय स्थान तथा माउंटेन व्यू पब्लिक स्कूल अकबरपुर के आयुष कुमार द्विवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में कुल छह विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में डीआईओएस बृजभूषण चौधरी,एडीआईओएस कुलदीप वर्मा एवं अकबरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष दीपाली गुड्डन सिंह ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में डॉ. राम मनोहर मिश्रा, डॉ. सर्वेश, कविता सिंह, लक्ष्मी एवं वेदनाथ पांडेय रहे। इस दौरान संस्कृत विद्यालय अध्यक्ष पं.रमाकांत मिश्रा, ललित द्विवेदी, देवनारायण, योगेश, राजेश शुक्ल,मृदुला पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रश्नोत्तर

कहाँ पर संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया?
संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन लिटिल स्टार एजूकेशन सेंटर ज्योतिष में किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: संस्कृत प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी मेधा