Kanpur News: हैलट में दूरबीन विधि से जटिल हर्निया का किया ऑपरेशन

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: चार दिन से हर्निया की पीड़ा से जूझ रहे एक मरीज को हैलट अस्पताल के चिकित्सकों ने नई जिंदगी दी। मरीज मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित था। ऑपरेशन के दौरान बड़ी आंत को हर्निया से मुक्त कर सफल ऑपरेशन किया गया। यह जटिल ऑपरेशन चिकित्सकों की विशेषज्ञता से किया गया।

Kanpur News: हैलट में दूरबीन विधि से जटिल हर्निया का किया ऑपरेशन

Kanpur News: चार दिन से हर्निया की पीड़ा से जूझ रहे एक मरीज को हैलट अस्पताल के चिकित्सकों ने नई जिंदगी दी। मरीज मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित था। ऐसे में, ऑपरेशन करना चुनौती थी, लेकिन चिकित्सकों ने दूरबीन विधि से बड़ी आंत को हर्निया से मुक्त कर सफल ऑपरेशन किया। हैलट के जनरल सर्जरी विभाग में गोविंद नगर निवासी 41 वर्षीय पुरुष मरीज पिछले करीब चार वर्षों से बाईं ओर इंग्वाइनो-स्क्रोटल सूजन से परेशान था। जांच के बाद मरीज में बाईं ओर का इंग्वाइनो-स्क्रोटल इनकार्सरेटेड ऑब्सट्रक्टेड स्लाइडिंग इंग्वाइनल हर्निया का निदान किया गया।

सर्जरी प्रक्रिया

ऑपरेशन के दौरान हर्निया में सिग्मॉइड कोलन यानी बड़ी आंत का एक हिस्सा मौजूद मिला, जो स्लाइडिंग हर्निया का हिस्सा था। इसके साथ ही कॉर्ड लिपोमा भी पाया गया। चिकित्सकों के अनुसार यह सर्जरी तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण थी। क्योंकि हार्निया पुराना, फंसा हुआ और अवरोध उत्पन्न करने वाला था, उसमें बड़ी आंत भी शामिल थी। मरीज को मोटापा के साथ ब्लड प्रेशर की भी समस्या थी। इन परिस्थितियों में भी सर्जिकल टीम ने बड़े चीरे के बजाय ट्रांसएबडॉमिनल प्रीपेरीटोनियल लैप्रोस्कोपिक तकनीक से फंसी हुई आंत को मुक्त किया। इस प्रकार जटिल हर्निया का सफल ऑपरेशन किया। जटिल ऑपरेशन जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डीन व प्राचार्य डॉ. संजय काला, डॉ. आरके जौहरी और डॉ. अनुराग सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन किया गया。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौन सा अस्पताल इस जटिल ऑपरेशन के लिए जिम्मेदार था?
हैलट अस्पताल इस जटिल ऑपरेशन के लिए जिम्मेदार था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: हैलट में दूरबीन विधि से जटिल हर्निया का किया ऑपरेशन