राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा में खम्हैला के पांच बच्चों का चयन
Kanpur News - झींझक के खम्हैला गांव के संविलियन कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के पांच छात्रों ने राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रोहित, हिमांशु, वारिस, अनुराग और प्रिंस ने क्रमशः 30वीं से 40वीं रैंक हासिल की। विद्यालय और ग्रामवासी इन बच्चों को सम्मानित करेंगे।

झींझक, संवाददाता। राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति योग्यता परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संविलियन कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के पांच बच्चों को विद्यालय ही नहीं ग्रामवासी भी सम्मानित करेंगे। विकास खण्ड झींझक के खम्हैला गांव स्थित संविलियन कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के पांच छात्र रोहित राठौर की 30वीं, हिमांशु 36वीं, वारिस 36वीं, अनुराग 37वीं और प्रिंस ने 40वीं रैंक प्राप्त हो जाने पर उन्होंने विद्यालय व अभिभावको सहित गांव का नाम रोशन करने पर विद्यालय परिवार व ग्रामवासी ऐसे होनहार बच्चों को सम्मानित करेंगे तथा हौसला अफजाई करेंगे। उक्त बात विद्यालय के सहायक अध्यापक ने बतायी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



