काकादेव में गाली-गलौज के विरोध में छात्र को पीटा

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर के काकादेव में एक छात्र को गाली-गलौज का विरोध करने पर पीट दिया गया। आरोपित ने छात्र को गंभीर चोटें पहुंचाई और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। घटना से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

काकादेव में गाली-गलौज के विरोध में छात्र को पीटा

कानपुर। काकादेव में गाली-गलौज के विरोध में आरोपित ने नीट की तैयारी कर रहे छात्र को पीट कर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मूलगंज के कासगंज पटियाली निवासी शिवांक यादव के अनुसार वह काकादेव स्थित हॉस्टल में रहकर नीट परीक्षा का तैयारी कर रहे है। 26 मई को वह सामान लेने गए थे। आरोप है कि इस दौरान अरुण कुमार ने गाली-गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट की, जिसके वह लहूलुहान हो गए। शोर-शराबा सुनकर इलाकाई लोगों को भीड़ एकत्रित होने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।