ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरकोरेाना संक्रमित बढ़ते ही शहर में दिखी सख्ती, थोक मार्केट भी बंद कराई

कोरेाना संक्रमित बढ़ते ही शहर में दिखी सख्ती, थोक मार्केट भी बंद कराई

कोरोना संक्रमित की संख्या लगातार बढ़ने से शहर में लॉकडाउन तोड़ने वालों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। गुरुवार सुबह 11:00 बजे ही नयागंज किराना बाजार और कलक्टरगंज गल्ला बाजार को बंद करा दिया गया। पुलिस के...

कोरेाना संक्रमित बढ़ते ही शहर में दिखी सख्ती, थोक मार्केट भी बंद कराई
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरThu, 23 Apr 2020 12:49 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना संक्रमित की संख्या लगातार बढ़ने से शहर में लॉकडाउन तोड़ने वालों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। गुरुवार सुबह 11:00 बजे ही नयागंज किराना बाजार और कलक्टरगंज गल्ला बाजार को बंद करा दिया गया। पुलिस के लाठी पटककर खदेड़ने पर व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापारियों का कहना था कि शाम तक दुकान खोलने का आदेश है।

शहर में गुरुवार को 11 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद हॉटस्पॉट और बफर जोन में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई। पुलिस 10:00 बजे से ही सक्रिय हो गई। नयागंज किराना बाजार में दो दिन से भीड़ को कम करने के लिए पहले से ही सख्ती की जा रही है। गुरुवार को 11:00 बजे से ही पुलिस की जीप से एनाउंस किया जाने लगा कि आप लोग दुकानें बंद कर दें। समय समाप्त हो गया है। पुलिस ने कई दुकानदारों से सख्ती दिखाई तो व्यापारी विरोध में आ गए। व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन के कहने से ही दुकानें खोली जा रही हैं। शाम तक खोलने का आदेश है। पुलिस अभद्रता न करें। व्यापारी पूरा सहयोग कर रहे हैं। बेवजह चालान किया गया या व्यापारियों के साथ बदसलूकी हुई तो थोक व्यापारी काम बंद कर देंगे। दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश वाजपेई का कहना है कि व्यापारी वैसे भी दोपहर 12:00 बजे तक दुकानें बंद कर देते हैं। कई पुलिस वाले बेवजह व्यापारियों से बदसलूकी कर रहे हैं। ऐसा किया गया तो व्यापारी डिलीवरी चेन का काम नहीं कर सकेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें