Kanpur News: फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ अन्ना गोवंश ले रहे जान
Kanpur News: कानपुर देहात में करीब दस हजार अन्ना गोवंश सड़कों, हाईवे और खेतों में घूम रहे हैं। ये यातायात में बाधा बनने और हादसों का कारण बनने के साथ किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। कुछ गोवंश लोगों पर हमला कर उन्हें घायल भी कर चुके हैं। संरक्षण के निर्देशों के बावजूद प्रशासन की कथित अनदेखी से किसानों और आम लोगों में नाराजगी है।

Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। जिले में अन्ना गोवंश लोगों की मुसीबत का सबब बने हैं। सड़कों और हाईवे पर घूम रहे अन्ना गोवंश जहां हादसों की वजह बने हैं। वहीं खेतें मे ंधावा बोलकर फसलों को चौपट करने के साथ ही लोगों पर हमलाकर उनकी जान भी ले रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारों की अनदेखी से लोगों में खासी नाराजगी है। शासन से अन्ना गोवंश के शत-प्रतिशत संरक्षण के लिए कई बार निर्देश दिए जा चुके हें। इसके बाद भी जिले में गोवंश के संरक्षण में हो रही सुस्ती का खामियाजा किसानों से लेकर आम आदमी तक को भुगतना पड़ रहा है।मौजूदा
समय मे ंकरीब दस हजार गोवंश कस्बों से लेकर गावों तक अन्ना घूम रहे है । इस समय कानपुर-इटावा व बारा कालपी हाई-वे से लेकर घाटमपुर सिकंदरा मुगलरोड को ठिकाना बनाए अन्ना गोवंश सुगम यातायात में बाधक बनने के साथ जहां हादसों की वजह बने हैं।वहीं वहीं खेतों में झुंड बनाकर धावा बोलकर फसलों को चौपट कर रहे हैं। इससे परेशान किसान गोवंश से फसलों की रखवाली के लिए खेतों में डेरा डालने को मजबूर हो रहे हैं। इतना ही नहीं हिंसक होकर यह गोवंश लोगों पर हमलाकर उनको घायल करने के साथ लोगों की जान भी ले रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अन्ना गोवंश की समस्या की अनदेखी कर रहे है।

