
मिर्जापुर को हरा कानपुर पहुंचा सेमीफाइनल में
Kanpur News - फोटो - ग्रीन पार्क स्टेडियम में चल रही स्टेट फुटबाल प्रतियोगिता - सेमीफाइनल में लखनऊ
फोटो - ग्रीन पार्क स्टेडियम में चल रही स्टेट फुटबाल प्रतियोगिता - सेमीफाइनल में लखनऊ से भिड़ेगी कानपुर की टीम कानपुर, प्रमुख संवाददाता। खेल विभाग और जिला कानपुर फुटबाल संघ की ओर से मंगलवार को स्टेट सीनियर फुटबाल प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल मैच खेले गए। वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज और मेजबान कानपुर ने जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मंगलवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में वाराणसी ने एकतरफा मुकाबले में मेरठ को 5-0 से पराजित किया। जीत में वाराणसी की ओर से संजोग ने दो, मसूद, इंद्रदेव और पंकज ने एक-एक गोल किया। दूसरे क्वार्टरफाइनल मैच में लखनऊ ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में मुरादाबाद को 2-1 से हराया।
लखनऊ के लिए नमन और निखिल ने एक-एक गोल किया। तीसरे क्वार्टरफाइनल मैच प्रयागराज और बस्ती के बीच काफी रोमांचित रहा। पहले हाफ तक मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा लेकिन दूसरे हाफ में प्रयागराज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-2 से जीत दर्ज की। प्रयागराज के लिए तौसीफ ने दो, ज्ञानेंद्र, विकल्प, सुजीत ने एक-एक गोल किया। कानपुर ने 5-0 से करारी शिकस्त दी चौथे क्वार्टरफाइनल मैच में कानपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिर्जापुर को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से करारी शिकस्त दी। कानपुर के लिए प्रथम सिंह ने दो, विहान खन्ना, अभिषेक थापा, धीरज सिंह ने एक-एक गोल किया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच बुधवार को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल मैच सुबह दस बजे वाराणसी और प्रयागराज के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच दोपहर ढाई बजे से मेजबान कानपुर और लखनऊ के बीच खेला जाएगा। यह जानकारी जिला फुटबाल संघ के सचिव अजीत सिंह ने दी। इस मौके पर प्रशांत सिंह, पान सिंह, डीबी थापा, मोहम्मद जावेद, आसिफ इकबाल, निताई सरदार, विशाल सिंह, रईस अहमद आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




