176 बराती लेकर जैसलमेर को उड़ा चार्टर प्लेन

Feb 10, 2026 09:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर में स्पाइस जेट का चार्टर प्लेन मंगलवार सुबह चकेरी एयरपोर्ट पर उतरा। यह प्लेन दिल्ली से आया था और दोपहर में 176 बरातियों को लेकर जैसलमेर के लिए उड़ान भरा। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, यह पहली बार है कि कोई चार्टर प्लेन इतनी देर तक एयरपोर्ट पर रुका।

176 बराती लेकर जैसलमेर को उड़ा चार्टर प्लेन

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। स्पाइस जेट का चार्टर प्लेन मंगलवार सुबह 8.39 बजे चकेरी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर उतरा। इस प्लेन से कुछ लोग दिल्ली से आए थे। दोपहर लगभग 12 बजे तीन बसों से आए कुल 176 बरातियों को लेकर यह चार्टर प्लेन जैसलमेर (राजस्थान) के लिए उड़ गया। एयरपोर्ट अफसरों ने बताया कि अमूमन चार्टर प्लेन जब कभी आता है तो लैंड करने के आधे से पौन घंटे के बीच टेक ऑफ (उड़ान) करता है पर मंगलवार को इस चार्टर प्लेन ने लगभग सवा चार घंटे बाद 12.40 बजे जैसलमेर के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट अफसरों ने बताया कि यह पहला मौका होगा जब इतनी देर कोई चार्टर प्लेन रुकने के बाद गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आम व्यक्ति भी चार्टर प्लेन बुक करा सकता एय़रपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों ने बताया कि आम व्यक्ति भी अपने किसी आयोजन के लिए चार्टर प्लेन बुक करा सकता है। यह बुकिंग एयरपोर्ट अथॉरिटी स्तर से नहीं होती है। स्पाइस जेट के दिल्ली मुख्यालय में आवेदन करके शेडूयल बताना होता है। यात्री क्षमता और तय किराया देकर बुकिंग करा सकते हैं। इस प्लेन को दिलीप कुमार नामक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी के लिए बुक कराया था। दिल्ली मार्निंग फ्लाइट की कोई योजना अभी नहीं एयरपोर्ट निदेशक प्रदीप यादव ने यात्रियों के पूछने पर बताया कि कानपुर से दिल्ली के लिए मार्निंग फ्लाइट शुरू करने की कोई योजना नहीं है। ये विमान कंपनियों पर निर्भर होता है। कोई योजना होगी तो इसका प्रचार-प्रसार पहले ही मीडिया के जरिए किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।