Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
Kanpur News: चकेरी में श्याम नगर पीएसी मोड़ बाईपास फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दीपक शर्मा को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को कांशीराम अस्पताल और फिर हैलट अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kanpur News: चकेरी। श्याम नगर पीएसी मोड़ बाईपास फ्लाई ओवर पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को कांशीराम अस्पताल भेजा, जहां से उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। जूही लाल जूही लाल कालोनी निवासी 34 वर्षीय दीपक शर्मा की श्यामनगर में ससुराल है, वह मंगलवार दोपहर पत्नी नेहा विश्वकर्मा और बच्चों के पास ससुराल जा रहे थे। तभी श्यामनगर के पीएसी मोड़ बाईपास फ्लाई ओवर पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एम्बुलेंस से कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दीपक को हैलट अस्पताल रेफर किया गया। प्रत्यक्षर्शियों के अनुसार, दीपक हेलमेट नहीं पहने थे, जिससे उनके सिर पर चोट लगी है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


