डिवाइडर से टकराकर पलटी डिफेंडर कार

Mar 09, 2026 09:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - सोमवार सुबह जेके मंदिर के पास एक तेज रफ्तार डिफेंडर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन वे बिना पुलिस कार्रवाई के चले गए। कार गंगा बैराज से लौट रही थी और इसके मालिक ने क्रेन बुलाकर उसे वर्कशॉप ले जाने का निर्णय लिया।

  डिवाइडर से टकराकर पलटी डिफेंडर कार

जेके मंदिर के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार डिफेंडर कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हालांकि कार सवार लोग बिना पुलिस कार्रवाई के चले गए। नजीराबाद थाना के जेके मंदिर चौकी प्रभारी जय सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह मोतीझील के तरफ से आ रही तेज रफ्तार डिफेंडर कार जेके मंदिर के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। राहगीरों ने तत्काल कार सवार चार लोगों को सकुशल बाहर निकाला। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। कार सवार लोगों ने बताया कि वह लोग गंगा बैराज से लौट रहे थे।

कार केशव नगर निवासी जीआरटी रियल इस्टेट कंपनी के नाम से पंजीकृत है। जिसके बाद कार मालिक ने कार्रवाई से इनकार करते हुए क्रेन को बुलाया और उसे वर्कशॉप ले गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।