ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरतेज रफ्तार कार ने तीन को टक्कर मारी, भर्ती

तेज रफ्तार कार ने तीन को टक्कर मारी, भर्ती

कानपुर संवाददाता। चकेरी में तेज रफ्तार कार तीन लोगों को टक्कर मारकर दीवार में...

तेज रफ्तार कार ने तीन को टक्कर मारी, भर्ती
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरWed, 08 Feb 2023 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर संवाददाता।

चकेरी में तेज रफ्तार कार तीन लोगों को टक्कर मारकर दीवार में जा घुसी। हादसे में मामा-भांजे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं मौका देखकर कार सवार भाग निकला।

श्याम नगर भगवंत टटिया निवासी अयोध्या प्रसाद यादव (46) मंगलवार रात मामा राम सहाय और रिश्ते में नाना लगने वाले गया प्रसाद यादव (65) के साथ लौट रहे थे। तभी घर के पास तेज रफ्तार ओमनी वैन टक्कर मारती हुई सामने दीवार में जा घुसी। इस दौरान तीनों कार के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौका देखकर फरार हो गया। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़े और तीनों को रामादेवी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराकर पुलिस को जानकारी दी। डाक्टर ने राम सहाय और अयोध्या प्रसाद की हालत गंभीर बताई है। थाना प्रभारी अंजन सिंह ने बताया पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें