ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरस्पर्श पोर्टल ने 58000 रक्षा कर्मियों की रोक ली पेंशन

स्पर्श पोर्टल ने 58000 रक्षा कर्मियों की रोक ली पेंशन

रक्षा विभाग का डाटा डिजिटलाइजेशन करने को लेकर बनाया गया स्पर्श पोर्टल कर्मचारियों के...

स्पर्श पोर्टल ने 58000 रक्षा कर्मियों की रोक ली पेंशन
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरMon, 16 May 2022 10:35 AM
ऐप पर पढ़ें

रक्षा विभाग का डाटा डिजिटलाइजेशन करने को लेकर बनाया गया स्पर्श पोर्टल कर्मचारियों के लिए मुसीबत बन गया है। स्पर्श पोर्टल में कर्मचारियों की मूल चीजें फीड नहीं हो पा रही हैं। इसकी वजह से 58000 रक्षा कर्मियों की पेंशन पिछले दो महीने से नहीं मिल पा रही है। सांसद सत्यदेव पचौरी के पास मामला पहुंचा तो उन्होंने पेंशनर्स संगठनों को आश्वासन दिया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिल समस्या का समाधान कराएंगे।

रक्षा विभाग के स्पर्श पोर्टल पर ही कर्मचारियों को जीवंत प्रमाणपत्र हर साल अपडेट करना है। रक्षा कर्मचारियों का जीवन प्रमाण पत्र अपडेट नहीं हो पा रहा है। इस कारण मार्च से पेंशन नहीं आ रही है। प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेश सचान और कर्मचारी नेता राजेश शुक्ल ने सांसद को बताया कि पेंशन कर्मियों का आधार, पैन कार्ड अपडेट करना है पर इसकी जानकारी कर्मचारियों को नहीं दी गई। स्पर्श पोर्टल में फीडिंग को अधिकृत किए गए सेंटरों को इसकी जानकारी तक नहीं है। वैसे हर कर्मचारी का डाटा विभाग के पास पहले से अपडेट है। सांसद को मांगपˆदेते समय गोपाल शर्मा, छविलाल यादव, मोबीन खान, नंद किशोर, दयाशंकर शर्मा, सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें