अभिषेक की पारी से सदर्न क्लब छह विकेट से जीता

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में आयोजित प्रथम अनिल रावत स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में सदर्न क्लब ने फ्रेंड्स यूनियन को छह विकेट से हराया। फ्रेंड्स यूनियन ने 115 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जिसमें पार्थ सप्रू ने 30 रन बनाए। सदर्न क्लब ने 119 रन बनाकर जीत हासिल की, अभिषेक कुमार ने नाबाद 53 रन बनाए।

अभिषेक की पारी से सदर्न क्लब छह विकेट से जीता

कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध व फ्रेंड्स यूनियन क्रिकेट क्लब की ओर से प्रथम अनिल रावत (कप्तान) स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मैच में सदर्न क्लब ने फ्रेंड्स यूनियन को छह विकेट से पराजित किया। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले अ​भिषेक कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सप्रू स्टेडियम पर खेले गए मैच में फ्रेंड्स यूनियन की टीम सदर्न क्लब की घातक गेंदबाजी के सामने 27.2 ओवर में 115 रन पर ही सिमट गई। टीम की ओर से पार्थ सप्रू ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य दी​​क्षित ने तीन, अ​भिषेक कुमार व अक्षत श्रीवास्तव ने दो-दो खिलाड़ी को आउट किया।

जवाब में सदर्न क्लब ने 21.2 ओवर में चार विकेट पर 119 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से रोहित ने 44 रन, अ​भिषेक कुमार ने नाबाद 53 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य सिंह ने तीन विकेट लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।