कानपुर की सोनाक्षी ने सीबीएसई में पाए 99.60 फीसदी अंक

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर की छात्रा सोनाक्षी गोयल ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 99.60 फीसदी अंक लाकर शहर का मान बढ़ाया। उन्होंने व्यवस्थित पढ़ाई और शिक्षकों के नोट्स पर जोर दिया। सोनाक्षी ने कहा कि नीट जैसी परीक्षा का रद्द होना मेधावियों के भविष्य के लिए खतरा है।

कानपुर की सोनाक्षी ने सीबीएसई में पाए 99.60 फीसदी अंक

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर की छात्रा सोनाक्षी गोयल ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 99.60 फीसदी अंक लाकर शहर का मान बढ़ाया। अंग्रेजी और चार सर्वश्रेष्ठ विषयों के अंकों के आधार पर 99.60 फीसदी अंक मिले हैं। स्कूल ने छात्रा के नेशनल टॉपर होने का दावा भी किया है।

सफलता के रहस्य

सर्वोदय नगर निवासी सोनाक्षी ने कहा कि व्यवस्थित पढ़ाई करना, शिक्षकों के नोट्स के सहारे ही पढ़ाई करना बेहतर है। छात्रों को सैंपल पेपर जरूर लगाने चाहिए। इस सफलता के लिए दो साल तक किसी भी फैमिली ट्रिप, फंक्शन में नहीं गईं।

भविष्य के सपने

सोनाक्षी ने कहा कि नीट जैसी प्रमुख परीक्षा का रद्द होना, सिस्टम की नाकामी को दर्शा रहा है। जिसका खामियाजा मेधावियों को अपने भविष्य के साथ भुगतना पड़ता है। सोनाक्षी ने बताया कि स्कूल के प्री-बोर्ड में फिजिक्स में 70 में से 50 अंक आए थे। काफी निराशा हुई, तब टीचर के गाइडेंस के साथ आगे बढ़ी। बोर्ड में फिजिक्स में 94 अंक मिले हैं।

परिवार का समर्थन

उनके पिता गौतम गोयल सीए और मां शेफाली गोयल होममेकर हैं। 10वीं चिंटल्स स्कूल से पास किया था। सोनाक्षी ने बताया कि पिता डॉक्टर बनना चाहते थे, लेकिन किसी कारणवश नहीं बन सके। अब खुद डॉक्टर बनकर उनका सपना पूरा करना है।

शैक्षणिक उपलब्धियाँ

सोनाक्षी को अंग्रेजी में 98, फिजिक्स में 94, केमिस्ट्री में 100, बॉयो में 100, वोकल म्यूजिक में 100, कथक में 100 अंक मिले हैं। सोनाक्षी चार साल की उम्र से कथक सीख रही हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सोनाक्षी गोयल ने किस परीक्षा में 99.60% अंक प्राप्त किए?
सोनाक्षी गोयल ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 99.60% अंक प्राप्त किए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।