संक्षेप-2
Kanpur News - मंगलपुर में महर्षि बाल्मीकि सामाजिक समरसता संत यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व प्रांत मंत्री राजू पोरवाल और अन्य संतों ने किया। इसका उद्देश्य हिंदू समाज के सभी वर्गों को एकजुट करना और सामाजिक समरसता का संदेश देना था। यात्रा में कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

संक्षेप-2 सामाजिक समरसता यात्रा का किया गया आयोजन फोटो 8एकेबी 31 परिचय-समरसता यात्रा पूर्व तैयारी करते संतों सहित लोग। मंगलपुर। संदलपुर क्षेत्र के रेवा, हिसावा, बलियापुर आदि गांवों से होकर महर्षि बाल्मीकि सामाजिक समरसता संत यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व प्रांत मंत्री राजू पोरवाल,सह मंत्री अभिनव दीक्षित,अवधेश भदौरिया व प्रांत के समरसता प्रमुख शिव स्वरूप के साथ-साथ संतों ने किया। इस यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज के सभी वर्गों के लोगों को एकजुट करके सामाजिक समरसता का संदेश देना है। यात्रा में जय श्री राम के गगन भेदी जयकारे लगते रहे। यात्रा में जिलाध्यक्ष रवि अवस्थी,सह मंत्री विवेक राष्ट्रवादी,अंशु द्विवेदी,अनुज,सुमित,वीरू आदि लोग मौजूद रहे।
तिगांई में सड़क पर बह रहा पानी रूरा। क्षेत्र के तिगांई गांव में मुख्य मार्ग पर नालियां चोक होने के चलते नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे यहां से निकलने वाले राहगीर पानी से होकर निकल रहे है। लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गांव की मुख्य सड़क पर हमेशा जलभराव बना रहता है। बाजार में लगा वाटरटैंक बना शो-पीस रूरा। क्षेत्र के बनीपारा गांव में बाजार में बना वाटर टैंक बीते एक बरस से शो पीस बना हुआ है। इससे यहां पर सब्जी की दुकान लगाने वाले व्यापारियों व खरीददारी को आने वाले लोगो को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है। नहर पुल पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का कब्जा रूरा। कस्बे में नहर पुल पर शाम होते ही ई-रिक्शा और ऑटो चालक मनमानी ढंग से ऑटो खड़ा कर कब्जा जमाए लेते है। इससे नहरपुल से होकर आवागमन में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रदर्शनी 10 से झींझक। पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रदर्शनी महोत्सव व मेले का आयोजन दस जनवरी से किया जाएगा। मेला आयोजक रवि सिंह चौहान ने बताया कस्बे के बडे़ हनुमान मंदिर के सामने मैदान में पहली बार लंदन ब्रिज,बुर्ज खलीफा शेल्फी प्वाईंट भी बनाया जाएगा। मेले में बच्चों महिलाओं की पसंद की दुकाने भी लगेगी। मेले का शुभारंभ रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार फीता काटकर करेगी। पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी सोनू भी मौजूद रहेंगे। वित्त एवं लेखाधिकारी से सही आयकर कटौती की रखी मांग कानपुर देहात। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने बीआरसी अकबरपुर स्थित वित्त एवं लेखा अधिकारी कार्यालय में वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट कर शिक्षक समस्याओं पर चर्चा। आयकर कटौती धन से संबंधित फॉर्म 16 और 26 एएस में सही-सही कटौती प्रदर्शित हो। संगठन की ओर से पंचांग भेंट कर वित्त एवं लेखा अधिकारी को नववर्ष की शुभकामना दी। इस दौरान जिला संगठन मंत्री अनंत त्रिवेदी,सुनील सचान,देवेंद्र सिंह,डॉ.इंद्र कुमार,संत कुमार दीक्षित एवं मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


