Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsSmart India Hackathon 2023 Grand Finale to Inspire Youth with Tech Solutions for National Challenges
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का ग्रैंड फिनाले पीएसआईटी में

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का ग्रैंड फिनाले पीएसआईटी में

संक्षेप:

Kanpur News - स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का ग्रैंड फिनाले पीएसआईटी में - 8 व 9 दिसंबर को

Dec 05, 2025 08:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

देश की चुनौतियों का तकनीक आधारित समाधान विकसित को भारत सरकार युवाओं को प्रेरित करने के लिए नवाचार प्रतियोगिता स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन कराता है। जिसका ग्रैंड फिनाले आठ व नौ दिसंबर को देश के 59 केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। उप्र में इसका सेंटर आईआईटी बीएचयू के अलावा पीएसआईटी कानपुर बनाया है। इसमें देशभर की टॉप 21 टीमें हिस्सा लेंगी। यह जानकारी पीएसआईटी के ग्रुप निदेशक डॉ. मनमोहन शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन ग्रैंड फिनाले का उद्घाटन संस्थान में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और विशिष्ट अतिथि विधायक नीलिमा कटियार करेंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं, देशभर में अनौपचारिक शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे। प्रो. मनमोहन शुक्ला ने बताया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, एआईसीटीई और नवाचार प्रकोष्ठ की ओर से यह हैकाथॉन कराया जाता है। इसमें शिक्षा मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, रेल मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, पर्यावरण एवं वन विभागों की ओर से युवाओं को समस्याएं दी जाती हैं। साथ ही, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात जैसे कई राज्य सरकारें भी स्मार्ट सिटी प्रबंधन, डिजिटल सेवाओं का विस्तार, कृषि उत्पादकता, यातायात नियंत्रण, जल संरक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण से जुड़ी समस्याओं का तकनीकी समाधान करने का लक्ष्य देते हैं। उन्होंने बताया कि इस साल पीएसआईटी को सॉफ्टवेयर एडिशन के ग्रैंड फिनाले के नोडल सेंटर के रूप में चयनित किया गया है। पंजाब, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से कुल 21 श्रेष्ठ टीमें पीएसआईटी में पहुंचेंगी और 36 घंटे तक निरंतर प्रयास कर समाधान प्रस्तुत करेंगी। समापन समारोह में प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी विजेताओं को सम्मानित करेंगी। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. राघवेंद्र सिंह और निदेशक एकेडमिक डॉ. विशाल नागर उपस्थित रहे।