घंटाघर के गणेश मंदिर से दिनदहाड़े चांदी के सात मुकुट चोरी
Kanpur News - फोटो - दिन-रात गुलजार रहने वाले घंटाघर चौराहे के पास सुबह साढ़े नौ बजे

कानपुर, संवाददाता। दिन-रात गुलजार रहने वाले घंटाघर चौराहे पर स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर से शनिवार सुबह चांदी के सात मुकुट चोरी हो गए। मंदिर प्रबंधन ने हरबंश मोहाल पुलिस से शिकायत की। मंदिर में लगे कैमरे देखे गए तो एक युवक महिला और बच्चे के साथ मंदिर के पास पहुंचा। इसके बाद अकेला ही अंदर आया और मुकुट निकालकर चला गया।श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर के सर्वराकार सुधीर गुप्ता के अनुसार द्वितीय तल में गणेशजी की आठ मूर्तियां हैं। इन सभी मूर्तियों में चांदी के मुकुट लगे थे। शनिवार शाम को वह मंदिर पहुंचे तो सात मूर्तियों के मुकुट गायब थे।
उन्होंने मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों से बातचीत करने के बाद परिसर में लगे कैमरों के फुटेज देखे तो शनिवार सुबह 9:48 बजे एक व्यक्ति दूसरे तल पर पहुंचा और सात मुकुट लेकर दो मिनट के अंदर चला गया। मुकुटों की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। हरबंश मोहाल थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। हालांकि उसने हेलमेट पहन रखा था, इस वजह से चेहरा नजर नहीं आ रहा है।चोर को पता था पुजारी छुट्टी परमंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों ने बताया कि दो दिन से पुजारी छुट्टी पर हैं। आशंका है कि चोर को इसकी खबर थी। इसी बात का फायदा उठाकर वह दूसरे तल पर पहुंचा और मुकुट चोरी कर फरार हो गया। वारदात से लग रहा कि वह पहले से मंदिर में रेकी कर रहा था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


