अलंकार के घर के बाहर सन्नाटा, परिजन नहीं दिखे

Jan 28, 2026 06:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी के नए कानून और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कथित अपमान के कारण इस्तीफा दे दिया। उनके घर पर सन्नाटा पसरा है, परिवार से कोई बातचीत नहीं हो रही। लोकल इंटेलीजेंस यूनिट के कर्मचारी घर के बाहर चक्कर लगा रहे हैं।

अलंकार के घर के बाहर  सन्नाटा, परिजन नहीं दिखे

कानपुर दक्षिण, संवाददाता। यूजीसी के नए कानून के विरोध में और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के कथित अपमान से आहत होकर इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के केश‌वनगर स्थित घर पर बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा। मी़डिया से बात करने वाले श्यामनगर निवासी अलंकार के ताऊ विंग कमांडर एसके अग्निहोत्री व चचेरे भाई राजेश अग्निहोत्री भी नहीं दिखाई दिए। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने अलंकार की मां से उनका पक्ष जानने के लिए गेट खटखटाया, हालांकि घर के अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। पड़ोसियों के मुताबिक इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद से घर के दरवाजे अधिकांश समय बंद ही रहे हैं।

परिवार की ओर से किसी से बातचीत नहीं की जा रही है। घर के भीतर रहने वाली अलंकार अग्निहोत्री की मां के साथ पहले उनका एक भाई मौजूद था, लेकिन वह भी किसी काम से बाहर चला गया है। फिलहाल घर पर सीमित गतिविधियां ही दिखाई दे रही हैं। लोगों के मुताबिक आम तौर पर अलंकार की मां घर के बाहर स्थित पार्क में मॉर्निंग वॉक पर जाती थीं, हालांकि इस्तीफे के बाद वे पार्क भी नहीं जा रही हैं। -- एलआईयू टीम घर के बाहर मार रही चक्कर अलंकार के परिजन भले ही कुछ भी कहने से बच रहे हों, हालांकि लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) के कर्मचारी घर के बाहर चक्कर मार रहे हैं। मंगलवार के बाद बुधवार को भी एलआईयू का एक जवान कुछ देर घर के बाहर रुका, सन्नाटा देख वहां से निकल गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;