ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुररतनपुर में पुलिस की गाड़ियां तोड़ रहीं सन्नाटा

रतनपुर में पुलिस की गाड़ियां तोड़ रहीं सन्नाटा

कानपुर देहात। संवाददाता रसूलाबाद क्षेत्र के रतनपुर गांव में चुनावी रंजिश में पथराव व...

रतनपुर में पुलिस की गाड़ियां तोड़ रहीं सन्नाटा
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरSat, 15 May 2021 10:53 PM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर देहात। संवाददाता

रसूलाबाद क्षेत्र के रतनपुर गांव में चुनावी रंजिश में पथराव व फायरिंग के बाद पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को लेकर उपद्रवी घरों से फरार हो गए हैं। गलियों में हूटर बजाती हुईं पुलिस की गाड़यिां सन्नाटा तोड़ रही हैं।

रसूलाबाद क्षेत्र के रतनपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में तनातनी का माहौल है। बुधवार को पूर्व प्रधान अवधनरेश सिंह व ओम सिंह के बीच बवाल हो गया था। दोनों पक्षों के समर्थकों के आने से पथराव व फायरिंग भी हुई थी। पुलिस ने दरोगा सत्यप्रकाश वर्मा की तहरीर पर दोनों पक्षों के 18 नामजद सहित 30 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आठ लोगों को जेल भेज दिया था। पुलिस की कार्रवाई को लेकर गांव से युवक फरार हो गए हैं। घरों में बुजुर्ग पुरुष व महिलाएं बची हैं। घरों के दरवाजे बंद रहने के साथ ही गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस की हूटर बजाती गाड़यिां सन्नाटे को तोड़ रही हैं। शनिवार को इंस्पेक्टर शशिभूषण मिश्रा ने गांव में जाकर माइक से एनाउंस कर आरोपितों से गिरफ्तारी देने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव में उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ और कार्रवाई पुलिस करेगी। इसके साथ ही जो लोग निर्दोष हैं उन्हें डरने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहाकि सामान्य लोग किसी के बहकावे में आकर विवादों में न पड़ें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें