जेएनटी लीग के 14वें सीजन का चैम्पियन बना सिग्मा एकादश
कानपुर में जेएनटी अंडर-12 के 14वें सीजन का खिताब सिग्मा एकादश ने जीता। फाइनल में, सिग्मा ने प्राइम एनलायटेन को 9 विकेट से हराया। आदित्य यादव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, शिवांश राय को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और कृष्णा यादव को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

कानपुर। प्रमुख संवाददाता जेएनटी अंडर-12 के 14वें सीजन का खिताब सिग्मा एकादश ने जीता। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर दूधिया रोशनी में खेले गए फाइनल मुकाबले में सिग्मा ग्रिपलॉक एकादश ने प्राइम एनलायटेन एकादश को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। लीग के आठ मुकाबलों में 316 रन बनाकर सिग्मा के आदित्य यादव सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, 15 विकेट लेकर प्राइम के शिवांश राय सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और 318 रन और दो विकेट लेकर सिग्मा के कृष्णा यादव मैन ऑफ द सीरीज बने।
फाइनल मुकाबले का विवरण
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए प्राइम एकादश ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 114 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान अद्रिक (52 रन) अकेले संघर्ष करते नजर आए। टीम के पांच बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके। गेंदबाजी में देवांश ने तीन, कृष्णा ने दो और रूपेश व आदित्य ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी सिग्मा एकादश ने आदित्य और कृष्णा के 47-47 रन की मजबूत पारियों की बदौलत 11.3 ओवर में ही 117 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।
पुरस्कार वितरण समारोह
यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने विजेता टीम सिग्मा एकादश और लीग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डॉ. संजय कपूर ने अगस्त से ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुरू होने वाले यूपी टी-20 लीग में जेएनटी लीग के सभी खिलाड़ियों को बतौर अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस मौके पर यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, संजय तिवारी, तालिब खान, आयुष तिवारी, अमित मिश्रा, राहुल सप्रू, विकास यादव आदि मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Abhishek Singhशॉर्ट बायो: अभिषेक सिंह पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
अभिषेक सिंह भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल को लीड कर रहे हैं। 2016 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण (आईनेक्स्ट) जैसे प्रमुख अखबार से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2016 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े और प्रिंट मीडिया में मजबूत पकड़ बनाने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। 2010 से 2016 तक खेल, स्वास्थ्य, जिला प्रशासन, रेलवे समेत पूरे परिवहन आदि से जुड़ी कवरेज से बड़ा नाम बनाया। 2016 से हिन्दुस्तान से जुड़े और वर्तमान में उच्च, कृषि व तकनीकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिसर्च रिपोर्टिंग
B.Sc (मैथ्स) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण अभिषेक को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह तकनीकी व उच्च शिक्षा बीट पर कमांड होने के साथ रिसर्च और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।
शिक्षा और खेल विजन
शिक्षा और खेल विषयों पर अभिषेक को गहरी समझ है। उन्होंने आईआईटी जैसे संस्थानों में ड्रोन, यूएवी, कैंसर, हथियार, एयरोस्पेस, कृषि जैसे विषयों पर रिसर्च व नवाचार करने वाले वैज्ञानिकों के साथ इसरो, डीआरडीओ, यूजीसी, एआईसीटीई, आल इंडिया यूनिवर्सिटी के प्रमुखों के साथ खेल के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
इंटरनेशनल टेस्ट, वन-डे व टी-20 क्रिकेट मैच के साथ अन्य खेलों की कवरेज
सेलिब्रेटी, मिनिस्टर, शिक्षाविद व खिलाड़ी का साक्षात्कार
रिसर्च व नवाचार से जुड़े विषय
उच्च शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से जुड़े सेमिनार
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


