Kanpur News: चोरी की बाइक सहित मवेशी चोर व दो किशोर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर देहात के शिवली पुलिस ने रामगंगा नहर मार्ग पर चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक और बकरी के साथ एक युवक और दो किशोरों को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि युवक ने बकरी और बाइक की चोरी की बात स्वीकार की है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Kanpur News: चोरी की बाइक सहित मवेशी चोर व दो किशोर गिरफ्तार

Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। शिवली पुलिस ने रामगंगा नहर मार्ग पर चेकिंग के दौरान चोरी की एक बाइक के साथ एक युवक व दो किशोरों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की एक बकरी भी बरामद कर लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने शातिर का चालान कर दिया। शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ शनिवार को रामगंगा नहर मार्ग पर रामगढ़ पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर बकरी लेकर आ रहा एक युवक व दो किशोर पुलिस को देखकर लौटकर भगाने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर दो किशोरों के अलावा चाट नेवादा रसूलाबाद शिवा दीक्षित पुत्र अरुण कुमार दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में शातिर ने बरामद बकरी 20 अगस्त को रूरा थाना क्षेत्र में रिंद नदी पुल के पास से चुराने व बरामद बाइक 15 अगस्त की शाम को अकबरपुर से चोरी करने की स्वीकारोक्ति की। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शिवली कोतवाल ने बताया कि बरामद बकरी गुटैहा गांव के राम प्रकाश की चोरी हुई थी। जबकि बाइक कन्हैया नगर अकबरपुर के रहने वाले लक्ष्मीकांत सैनी की होने की बात सामने आई है। तीनों का चालान किया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: चोरी की बाइक सहित मवेशी चोर व दो किशोर गिरफ्तार