ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरबैंड बाजों के साथ निकली शिव बारात, लगे जयकारे

बैंड बाजों के साथ निकली शिव बारात, लगे जयकारे

कस्बे के महाकालेश्वर मंदिर व बाघपुर से बुधवार को परंपरागत भगवान शिव की बारात निकालीं गईं। बैंडबाजों के साथ निकली बारातों में विभिन्न देवी-देवताओ की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर...

बैंड बाजों के साथ निकली शिव बारात, लगे जयकारे
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरWed, 11 Mar 2020 11:23 PM
ऐप पर पढ़ें

कस्बे के महाकालेश्वर मंदिर व बाघपुर से बुधवार को परंपरागत भगवान शिव की बारात निकालीं गईं। बैंडबाजों के साथ निकली बारातों में विभिन्न देवी-देवताओ की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर श्रद्धालुओं के जयकारों से माहौल गूंजता रहा। देर शाम जागेश्वर मंदिर शिवली व योगेश्वरधाम में बरातों के पहुंचने पर भगवान शिव व उमा के विवाह का आयोजन कराया गया।

शिवली कस्बे के महाकालेश्वर मंदिर से बुधवार दोपहर में भव्य शिव बारात निकाली गयी। बैंडबाजों के साथ निकली शिव बारात में युवा जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। इस मौके पर भगवान विष्णु,ब्रम्हा, राम लक्ष्मण, शनिदेव,इंद्र, शुक्र्र, राहू, केतू व वीर हुनमान,गणेश आदि देवी देवताओं की भव्य झांकिया निकाली गयी। शिव बारात कस्बे के साकेत धाम, मानशिला मन्दिर, पंचेश्वर महादेव, पंथामाई मंदिर, अथइया देवी मंदिर होकर बस स्टाप पहुंची। यहां बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने देवी देवताओं की झाकियों का पूजन कर जयकारे लगाए। युवक व युवतियों ने रंग गुलाल उड़ाया। देर शाम बारात जागेश्वर धाम मंदिर पहुंची। यहां विद्वान आचायार्े ने शिव विवाह का कार्यक्रम संपन्न कराया। इस मौके पर एसडीएम मैथा राम शिरोमणि, चेयरमैन अवधेश शुक्ला, शिवली कोतवाल वीरपाल सिंह, साहुल दीक्षित,केके शुक्ला, अनुभव मिश्रा, अवनीश शुक्ला, अनिल वर्मा, बलदेव, नीरज तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे। इधर बाघपुर से निकली शिव बारात नगर भ्रमण करने के बाद आस्था के केंद्र योगेश्वर धाम आश्रम पहुंची। यहां आचायं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव उमा परिणय संस्कार संपन्न कराया। इसके बाद प्रसाद वितरण कराया गया। यहां राजीव शुक्ला, पिंटू त्रिवेदी, राहुल तिवारी, राजू, विजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें