हाईवे से जुड़ा गलियारा दिखा थमाया पांडु नदी का किनारा

Feb 28, 2026 09:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - सरसौल में शाइन सिटी की 30 हेक्टेयर जमीनें एक बार फिर चर्चा में हैं। संचालक राशिद नसीम की गिरफ्तारी के बाद निवेशकों को उम्मीद है कि उनकी गाढ़ी कमाई वापस मिल सकती है। शाइन सिटी ने 2013 में सस्ती जमीनें खरीदी थीं, लेकिन संचालक फरार हो गया और ईडी ने जमीनें जब्त कर लीं।

हाईवे से जुड़ा गलियारा दिखा थमाया पांडु नदी का किनारा

सरसौल, संवाददाता। संचालक राशिद नसीम की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर पुरवामीर में शाइन सिटी की जमीनें सुर्खियों में हैं। यहां लगभग 30 हेक्टेयर जमीन शाइन सिटी की विभिन्न कंपनियों के नाम है। जिनको 2023 में ईडी ने जब्त कर लिया था। निवेशकों ने जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई मोटे मुनाफे के लालच में पड़कर गंवा दी। हालांकि संचालक की गिरफ्तारी के बाद निवेशकों में उम्मीद जगी है कि उनकी रकम मिल सकती है। महाराजपुर के पुरवामीर में शाइन सिटी की लगभग 30 हेक्टेयर जमीन है। संचालक ने 2013 में सस्ती जमीनें खरीदी थीं। उसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से हाईवे किनारे से जुड़ी प्लाटिंग योजना में निवेश पर मोटे मुनाफे का प्रचार-प्रसार शुरू हो गया।

संचालक ने प्लाट बिकवाने पर एंजेटों को मोटा कमीशन देना शुरू कर दिया। लोगों ने भविष्य में बेहतर मुनाफे का सौदा साबित होने का अनुमान लगाकर महंगे दामों में प्लाट खरीद लिए। 2020 तक यहां लगभग दो सौ प्लाटों की बिक्री की जा चुकी थी। इसी बीच संचालक रकम हजम कर फरार हो गया। बिक्री के समय लोगों को प्लाट हाईवे से जुड़े दिखाए व बताए गए थे, लेकिन बैनामे के बाद जब लोग कब्जा लेने पहुंचे तो हाईवे से दो किमी अंदर पांडु नदी किनारे जंगल से जुड़ी जमीन पर बताए गए। उसी के बाद लोगों को ठगी का अहसास हुआ। पुरवामीर में शाइन सिटी की तीन कंपनियों ने 59 बैनामे कराए। 182 आराजियों में लगभग 30 हेक्टेयर जमीन कंपनियों के नाम दर्ज है। घोटाला सामने आने के बाद नवंबर 2022 में सबसे पहले ईडी ने शाइन सिटी की जमीनों के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी। इसके बाद 2023 में पूरी जमीन जब्त कर ली। ईडी की कार्रवाई के बाद शाइन सिटी की जमीन पर जो लोग रह रहे थे वो भी फरार हो गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।