Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsShia Women Commemorate Martyrdom of Fatima Zahra in Kanpur
फातिमी जहरा की यौम ए शहादत पर निकाला मातमी जुलूस

फातिमी जहरा की यौम ए शहादत पर निकाला मातमी जुलूस

संक्षेप:

Kanpur News - हजारों महिलाओं ने जुलूस में शिरकत की, बड़ी कर्बला में मजलिस हुई कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता

Nov 27, 2025 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता बड़ी कर्बला नवाबगंज में गुरुवार को शिया मुस्लिम ख्वातीन ने पैगम्बरे इस्लाम की दुख्तर जनाबे फातिमा जहरा की यौम ए शहादत पर मजलिस ए अजा हुई। इसके बाद ताबूत के साथ मातमी जुलूस निकाला गया जिसमें शहर और आसपास के जिलों से आईं हजारों ख्वातीन ने शिरकत की। बड़ी कर्बला पुराना कानपुर में जनाबे सैयदा फातिमा जहरा की 1435 वीं यौम ए शहादत मनाई गई। नौचंदी जुमेरात को सुबह दस बजे से ताबूत और जुलूस मासूम-ए-आलम में शिरकत के लिए शिया मुस्लिम ख्वातीन बड़ी कर्बला आना शुरू हो गई थीं। मोहतरमा ज़रफ्शा बेगम ने मजलिस को खिताब किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फातिमा जहरा ने अपनी पूरी जिन्दगी में पर्दे का खास ख्याल रखा। हुसैनी हाल बड़ी कर्बला से जुलूसे ताबूत कर्बला परिसर में निकाला गया। जुलूस की कयादत मोहतरमा चंदा बेगम कर रही थी। जुलूस में तकरीबन 3000 महिलाओं ने शिरकत की जो ज्यादातर काले लिबास में थीं। महिलाएं कानपुर व आसपास के कस्बों से आयी थीं, यह जुलूस कर्बला में पर्दे की पाबंदी के साथ गश्त करता रहा। गश्त के दौरान रूबी मिर्ज़ा, शीबा रिजवी, सबा रिजवी, सानिया ज़हरा, कुलसूम फ़ातिमा ने नौहा ख्वानी और मातम के ज़रिए बारगाहे मासूम ए आलम में नज़राने अकीदत पेश किया। कर्बला के गेट पर हुसैनी फेडरेशन व अंजुमन मोईनुलमोमेनीन ने कैम्प लगाया।यहां हाजी कबीर जैदी, मुजिबुल हसन रिजवी परवेज़ जैदी, डॉ. जुल्फिकार अली रिज़वी, मुशर्रफ हुसैन, रजी अब्बास, एहसान हुसैन, काशिफ नकवी, यूसुफ जाफरी, मोहम्मद अब्बास,नाज आलम, राजा ज़ैदी आदि मौजूद थे।