Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsSevere Fog and Cold Wave Disrupt Life in Kanpur Dehat
मौसम ने बदली करवट, बारिश व ठंडी हवा से बढ़ी सर्दी

मौसम ने बदली करवट, बारिश व ठंडी हवा से बढ़ी सर्दी

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में कोहरे व शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मंगलवार को

Feb 03, 2026 09:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में कोहरे व शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मंगलवार को भी घने कोहरे व शीतलहर के साथ दिन का आगाज हुआ। लेकिन कुछ देर में बारिश शुरू होने से मौसम सर्द हो गया। जबकि बर्फ़ीली हवा लोगों के साथ पशु-पक्षियों को बेहाल किए रही। जिले में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। सोमवार को दिन में मौसम साफ रहा, लेकिन रात में बर्फीली हवा ने मौसम को सर्द कर दिया। मंगलवार को भी घने कोहरे के साथ दिन का आगाज हुआ। सुबह जहां तक लोगों की नजर गई, पूरा इलाका कोहरे की चादर से लिपटा नजर आया।

लेकिन करीब आठ बजे कोहरा छटते ही बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही ठंडी हवा से सर्दी बढ़ गई। सर्द मौसम ने लोगों के साथ खुले आसमान में डेरा डाले पशु पक्षियों को बेहाल कर दिया।मौसम बिगड़ने से लोग जल्दी घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। वहीं कड़ाके की सर्दी व खराब मौसम के कारण सड़कों पर सवारी वाहनों का टोटा हो गया।इसके चलते जरूरी काम से निकले लोग भटकते रहे। जबकि दो पहिया वाहनों से निकले लोग रास्ते में बारिश शुरू होने पर छाया तलाशते नजर आए। साथ ही कड़ाके की सर्दी से परेशान लोग कूड़ा जला कर सर्दी से बचने का प्रयास करने के साथ वाहनों का इंतजार करते दिखे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;