UP Weather: सर्दी का सितम..कोहरे का कहर! शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, ट्रेन की रफ्तार पर लगा ब्रेक
Kanpur News - कानपुर देहात में सर्दी का कहर जारी है। शनिवार रात से कोहरे और कड़ाके की सर्दी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। वाहनों की रफ्तार धीमी रही, और लोग ठिठुरते हुए घरों से बाहर निकले। रेलगाड़ियों में भी विलंब हो रहा है, जिससे यात्री ठंड में इंतजार करने को मजबूर हैं।

कानपुर समेत पूरे प्रदेश में सर्दी का कहर जारी है। शनिवार रात में सर्दी के चलते लोग परेशान दिखे। वहीं रविवार को भी कोहरे व कड़ाके की सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। आसमान में छाए कोहरे की चादर की वजग से हाईवे और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कड़ाके की सर्दी से पशु पक्षी बेहाल रहे ।
जनपद में कोहरे व कड़ाके की सर्दी से जन जीवन अस्त-व्यस्त है। तापमान में भारी गिरावट व बर्फीली हवा से बढ़ी गलन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार रात में पारा गिरने के साथ शीत लहर ने लोगों को रजाइयों में दुबकने के बाद भी गलन का अहसास कराया।
रविवार को भी आसमान में घने कोहरे व सर्द हवा के साथ दिन की शुरूआत हुई। घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कड़ाके की सर्दी के बीच दोपहिया वाहन लेकर घरों से निकले लोगों ने ठिठुरते हुए गंतव्य की यात्रा पूरी की। जबकि अधिकांश लोग सर्दी की वज़ह से जल्दी घरों से नहीं निकले। मार्निंग वॉक के लिए निकलने वालों की संख्या भी कम रही।
कोहरे में रेलगाड़ियों की रफ्तार भी धीमी पड़ने व घंटों विलंबित होने से रेलवे स्टेशनों पर कड़ाके की सर्दी में यात्री ट्रेन का ठिठुरते हुए इंतजार करने को मजबूर रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




