Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsSevere Cold Wave Claims Lives 27 Deaths Reported in District
सर्दी बनी जानलेवा! कानपुर में कड़ाके की ठंड से तीन और मौत, अब तक 27 लोगों की गई जान, बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा

सर्दी बनी जानलेवा! कानपुर में कड़ाके की ठंड से तीन और मौत, अब तक 27 लोगों की गई जान, बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर के पुखरायां में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के कारण तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक अग्निशमन कर्मी भी शामिल है। गुरुवार को हुई इस घटना के बाद जिले में सर्दी और सीने में दर्द से मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। परिजनों ने सर्दी को कारण बताया।

Jan 16, 2026 02:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर में धूप निकलने के बाद भी सुबह शाम व रात में हो रही कडाके की सर्दी व शीतलहर जनलेवा बनी हुआ है। गुरूवार के सर्दी लगने व सीने में दर्द से एक अग्निशमन कर्मी सहित तीन लोगों की जान चली गई। इनके सहित जिले में सर्दी लगने व सीने में दर्द से मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। कुसरजापुर गांव के रहने वाले अट्ठावन साल के राम बाबू भेागनीपुर स्थित अग्निशमन विभाग में कार्यरत थे। गुरूवार सुबह ड्यूटी पर आए राम बाबू की सीने में तेज दर्द से हालत बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी देकर सहकर्मी उनको गंभीर हालत में सीएचसी पुखरायां लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अनूप सचान ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहां पहुंचे परिजनों को उनकी मौत की जानकारी हुई तो वहां कोहराम मचगया। पति की मौत से उनकी पत्नी साधना बदहवास हो गईं। जबकि पुत्र विजय कुमार व पुत्रियों रेखा,पूजा वआरती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर भोगनीपुर कोातवाली से एसआईअवनीश वर्मा ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिएभेजा। उन्होंने बताया कि प्राथमिक छानबीन में हृदयगति रुकने से उनकी मौत होने की बात सामने आई है।

इधर सट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर दिबैर गांव के पचास वर्षीय चंद्रभान व कुसरजापुर के मो. रहीश की भांजी आठ माह की अमहरा की सर्दी लगने से हालत बिगड़ गई। दोनों को उनके परिजन गंभीर हालत में सीएचसी पुखरायां लाए। इनको भी डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घेाषित कर दिया। इसके बाद परिजन उनके शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने के बाद शवों को लेकर वापस चले गए। परिजनोंने सर्दी लगने से दोनों की मौत होने की संभावना जताई।