सर्दी का सितम…कोहरे का कहर! बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, घर में दुबके लोग

Jan 06, 2026 01:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कानपुर देहात में मंगलवार को घने कोहरे और शीत लहर के कारण दृश्यता कम हो गई। लोग घरों से बाहर नहीं निकल सके और सर्दी से परेशान हो गए। वाहन धीमी गति से चल रहे थे और ठंडी हवा ने गलन बढ़ा दी। पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए कूड़ा जलाने का प्रयास किया।

सर्दी का सितम…कोहरे का कहर! बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, घर में दुबके लोग

जनपद में मंगलवार को घने कोहरे व शीत लहर के साथ दिन का आगाज हुआ। दृश्यता कम होने से सड़कों व हाईवे पर वाहनों की रफ़्तार धीमी रही। कड़ाके की सर्दी के चलते लोग जल्दी घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके, जबकि शीत लहर से लोगों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल रहे। जनपद में सोमवार को कोहरे से निजात मिलने के साथ दिन में निकली धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिली थी, लेकिन रात में सर्द हुए मौसम ने लोगों के साथ खुले आसमान में डेरा डाले पशु पक्षियों को बेहाल कर दिया।

मंगलवार को मौसम ने एकबार फिर से करवट बदली। घने कोहरे के साथ दिन की शुरूआत हुई। वहीं ठंडी हवा ने गलन बढ़ा दी। सुबह पूरा इलाका कोहरे की चादर से लिपटा रहा। इससे अधिकांश लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। जरूरी काम से निकले लोग धुंध की दिक्कत से जूझने के साथ ठिठुरते हुए गंतव्य को रवाना हुए।

आसमान में कोहरे की चादर छाई रहने से हाई-वे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इससे हाई- वे व मुख्य मार्गों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए निकलते दिखे। गलन भरी सर्दी के बाद भी अलाव ठंडे रहने से लोग ठिठुरते रहे। सर्दी से परेशान लोग कूड़ा करकट जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करने को मजबूर हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;