Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsSevere Cold Claims Lives Heart Attacks and Strokes on the Rise in Kanpur Dehat
सीने में दर्द से  सेनानी पुत्रसहित दो लोगों की जान

सीने में दर्द से सेनानी पुत्रसहित दो लोगों की जान

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर देहात में सर्दी के कारण स्वांस के मरीजों, किसानों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बढ़ गया है। हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मामलों में वृद्धि हो रही है। हाल ही में, एक बुजुर्ग और एक स्वतंत्रता सेनानी के बेटे की अचानक मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 34 तक पहुँच गई है।

Jan 27, 2026 02:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर देहात। जनपद में दिन में निकलने वाली धूप के चलते सर्दी की अनदेखी करना स्वांस के मरीजों के साथ रात में खेतों में सिंचाई करने या अन्ना गोवंश से फसलों की रखवाली के लिए जाने वाले किसानों, बच्चों व बजुर्गों के लिए घातक साबित हो रही है। जबकि हार्टअटैक के साथ ब्रेन स्ट्रोक का खतरा जानलेवा बना है। सर्दी लगने व सीने में दर्द से लोग लगातार दम तोड़ रहे हैं। सोमवार का सीने में अचानक तेज दर्द से शिवली कोतवाली क्षेत्र के लालपुर शिवराजपुर में रहने वाले सेनानी पुत्र के अलावा रसूलाबाद थाना क्षेत्र के उसरी गंव में रहने वाले एक बजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इनके सहित जिले में सर्दी लगने व सीने में दर्द से मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। उसरी गांव के बुजुर्ग की सीने में दर्द से चली गई जान : रसूलाबाद थाना क्षेत्र के उसरी गांव के रहने वाले वेद प्रकाश गौतम के सीने में सोमवार रात में अचानक तेज दर्द होने से उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उनको गंभीर हालत में सीएचसी रसूलाबाद ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घेाषित कर दिया। इंस्पेक्टर रसूलाबाद सतीश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक छानबीन मे हार्ट अटैक से घटना होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी। भाषण देते हुए सेनानी पुत्र के गश खाकर गिरने से मौत : शिवली कोतवाली क्षेत्र के लालपुर शिवराजपुर गांव में गांधी चबूतरे पर आयोजित गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित सामारोह में अपने संबोाधन के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पिता स्व. गोकुल प्रसाद चौरसिया को श्रंद्धांजलि अर्पित करते समय उनके पुत्र रामसेवक चौरसिया अचानक गश खाकर गिर गए। परिजन उनको गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। शव वापस आते ही उनके घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम राज कुमार पांडेयव चौकी प्रभारी मैथ नरेंद्र सिंह ने उनको पुष्पांजलि दी। इसक बाद परिजनों ने बिठूर में उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।