एंबुलेंस से टकराया ऑटो, नौ फैक्ट्री श्रमिक घायल

Feb 09, 2026 02:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर देहात में सोमवार सुबह एक ऑटो एंबुलेंस से टकरा गया, जिसमें नौ श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी गजनेर भेजा गया, जहां से पांच को मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

एंबुलेंस से टकराया ऑटो, नौ फैक्ट्री श्रमिक घायल

कानपुर देहात। रायपुर- गजनेर मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 9 बजे फैक्ट्री श्रमिकों को लेकर जा रही तेज रफ्तार ऑटो एंबुलेंस से टकरा गई। दुर्घटना में ऑटो सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी गजनेर भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद पांच श्रमिकों को मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। औ्द्योगिक क्षेत्र रनियां में एक बिस्कुट फक्ट्री में काम करने वाले रेउना थाना क्षेत्र के दहेली गांव के निवासी आठ श्रमिक ड्यूटी कर सुबह एक ऑटो से आपने गांव वापस लौट रहे थे। रायपुर- गजनेर रोड पर जसवापुर गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो व एंबुलेंस आमने-सामने टकरा गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दुर्घटना में रेउना थना क्षेत्र के गिरसी गांव के रहने वाले ऑटो चालक शिवनाथ उर्फ कल्लू के अलावा इहेली गांव निवासी जयप्रकाश ,चंद्रशेखर,छोटे, आनंद राम, अरुण कुमार, आनंद कुमार, अमित कुमार व पवन कुमार घायल हो गए। दुर्घटना के बाद एंबुलेंस लेकर चालक मौक से फरार हो गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर गजनेर जनार्दन प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां से ऑटो चालक सहित सभी घायल श्रमिकों को सीएचसी गजनेर भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल जयप्रकाश, शिवनाथ उर्फ कल्लू , चंद्रशेखर, छोटे व आनंद कुमार को मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर गजनेर ने बताया कि दुर्घटना के बाद मौके से फरार एंबुलेंस चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।