जूना अखाड़ा अध्यक्ष प्रेम गिरि जी महाराज आनन्देश्वर मंदिर पहुंचे

Apr 06, 2026 10:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - जूना अखाड़ा के वरिष्ठ अध्यक्ष प्रेम गिरि महाराज सोमवार को आनन्देश्वर मंदिर पहुंचे। वह मंगलवार को मंदिर कॉरिडोर और अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रेम गिरि महाराज ने संध्याकालीन भोग आरती में भाग लिया और संत समाज के लिए सुख और समृद्धि की कामना की। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा होगी।

जूना अखाड़ा अध्यक्ष प्रेम गिरि जी महाराज आनन्देश्वर मंदिर पहुंचे

जूना अखाड़ा के वरिष्ठ अध्यक्ष प्रेम गिरि महाराज सोमवार को आनन्देश्वर मंदिर पहुंचे। वह मंगलवार को बाबा आनन्देश्वर मंदिर कॉरिडोर समेत अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रेम गिरि महाराज बाबा आनन्देश्वर की संध्याकालीन भोग आरती में शामिल हुए। संत समाज गुरु मूर्ति व हिंदू समाज के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार अंश ने बताया कि प्रेम गिरि महाराज के आगमन पर उनका मंदिर प्रशासन की ओर से भव्य अभिनंदन किया गया। प्रशासनिक अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे। वह यहां चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके लिए मंगलवार को मंदिर परिसर में बैठक होगी जिसमें बिंदुवार जानकारियां दी जाएंगी।

मीडिया प्रभारी के अनुसार वह स्थानीय प्रशासन से जुड़े अधिकारियों से भी विकास कार्यों को लेकर चर्चा करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।