अनुसंधान पद्धति की ली जानकारी, होनहारों का सम्मान
Kanpur News - कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय में अनुसंधान पद्धति पर संगोष्ठी एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. प्रभा कुमारी ने अनुसंधान की प्रक्रियाओं पर जानकारी दी। उच्चतम अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व छात्राओं के संगठन ने भी पुरस्कार प्रदान किए।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। स्वरूप नगर स्थित कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय में अनुसंधान पद्धति विषय पर संगोष्ठी एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। शिक्षाशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उप प्राचार्या प्रो. निशा पाठक, मुख्य अतिथि, डॉ. प्रभा कुमारी (प्राचार्य, चौ जगन सिंह शिक्षा संस्थान, भरतपुर), डॉ. भक्ति विजय शुक्ला (सहायक निदेशक, फ्रेग्रेंस एंड फ्लेवर डेवलपमेंट सेंटर, कानपुर), अनिल कुमार त्रिपाठी (इनक्यूबेशन मैनेजर, इनोवेशन फाउंडेशन, सीएसजेएम विवि) और डॉ. पूर्णिमा शुक्ला ने किया। कीनोट स्पीकर डॉ. प्रभा कुमारी ने अनुसंधान पद्धति पर विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को शोध कार्य की मूलभूत प्रक्रियाओं, विधियों तथा नवीनतम रुझानों को बताया।
कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातक स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राएं श्रेया राजवंशी, रश्मि वर्मा, श्रेया मिश्रा, अनीशा गिरी, स्वप्निल पांडे, अंजली शर्मा, प्राणिक शुक्ला, खुशी वर्मा, आंचल सिंह, साक्षी साहू, शिखा गुप्ता, पलक चौबे और परास्नातक स्तर पर सर्वोत्तम अंक पाने वाली छात्राएं प्रिया, अमृता गौतम, खुशी तिवारी एवं स्वाति गुप्ता को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व छात्राओं के संगठन ओजस्विनी की ओर से भी छात्राओं को पुरस्कार दिया गया। एमएसएमई कार्यशाला के साथ सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. ऋतु नारंग, डॉ. शोभा मिश्रा, निक्की वेदी, डॉ. स्निग्धा मिश्र आदि मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


