बदलते वैश्विक परिदृश्य में सीएस की बढ़ी भूमिका
Kanpur News - बदलते वैश्विक परिदृश्य में सीएस की बढ़ी भूमिका बदलते वैश्विक परिदृश्य में सीएस की बढ़ी भूमिका बदलते वैश्विक परिदृश्य में सीएस की बढ़ी भूमिका

कानपुर। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान कानपुर चैप्टर की ओर से द प्रिस्टीन होटल में कॉरपोरेट लॉज (संशोधन) विधेयक, 2026 पर सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉर्पोरेट गवर्नेंस को सुदृढ़ करने व नवीन विधिक प्रावधानों की जानकारी देने के लिए किया गया। मुख्य अतिथि सीएस पवन चांडक ने बदलते वैश्विक परिदृश्य में कंपनी सचिवों की बढ़ती रणनीतिक भूमिका पर जानकारी दी। निरंतर अध्ययन एवं उच्च नैतिक मूल्यों की जरूरतों पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि सीएस धनंजय शुक्ला ने संस्थान की परंपरा और संशोधनों के व्यावहारिक प्रभावों को सरल भाषा में समझाया। काउंसिल मेंबर सीएस मनोज कुमार पुरबे ने विधिक परिवर्तनों को अपनाने पर बल दिया।
मुख्य वक्ता सीएस रंजीत पांडेय ने संशोधन विधेयक के प्रमुख प्रावधानों एवं कॉर्पोरेट जगत पर इसके प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया। चैप्टर चेयरमैन सीएस आशीष बंसल, जागृति मिश्रा, अंकित मल्होत्रा, ईशा कपूर आदि रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


