कैपिटल मार्केट स्ट्रक्चर पर छात्रों को दी जानकारी

May 06, 2026 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कैपिटल मार्केट स्ट्रक्चर पर छात्रों को दी जानकारी कैपिटल मार्केट स्ट्रक्चर पर छात्रों को दी जानकारी कैपिटल मार्केट स्ट्रक्चर पर छात्रों को दी जानकारी

कैपिटल मार्केट स्ट्रक्चर पर छात्रों को दी जानकारी

कानपुर। पीरोड स्थित हर सहाय महाविद्यालय में बुधवार को आईक्यूएसी एवं वाणिज्य संकाय के संयुक्त प्रयास में “कैपिटल मार्केट स्ट्रक्चर” विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य वक्ता एएनडी कॉलेज की डॉ. निहारिका गुप्ता ने छात्रों को शेयर बाजार की बारीकियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शेयर मार्केट, बीएसई, एनएसई और बाजार के बिचौलियों की भूमिका पर जानकारी दी। शेयर बाजार के स्कोप, लाभ, कार्यप्रणाली और निवेश में बरती जाने वाली सतर्कताओं पर जोर दिया। प्रो. स्वदेश श्रीवास्तव ने छात्रों को शेयर बाजार को समझने और सीखने के लिए प्रेरित किया। संचालन डॉ. कमलेश कुमार पटेल ने किया, जबकि अंत में डॉ. सुशील कुमार श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अमर श्रीवास्तव, डॉ. अखंड प्रताप सिंह, डॉ. कमलेश कुमार यादव, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।