Kanpur News: डेरापुर-शिवली थाना समाधान दिवस में दर्ज की गई 18 शिकायते

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: शिवली/डेरापुर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम प्रतिभा मिश्रा की अध्यक्षता में पांच शिकायतें आईं, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। डेरापुर में एसडीएम नीरज गौतम ने भी 13 प्रार्थना पत्रों में से 7 का तत्काल निस्तारण करवाया। अधिकारियों ने समयबद्ध व गुणवत्ता से निस्तारण का आश्वासन दिया।

Kanpur News: डेरापुर-शिवली थाना समाधान दिवस में दर्ज की गई 18 शिकायते

Kanpur News: शिवली/डेरापुर, संवाददाता। कोतवाली शिवली परिसर में शनिवार को एसडीएम प्रतिभा मिश्रा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल पांच शिकायतें आईं। इसमें चार राजस्व और एक पुलिस संबंधी थी, जहां पर दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

समाधान प्रक्रिया

कोतवाल अमरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहाकि समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से समाधान किया जाए। इस मौके पर पुलिस व राजस्व कर्मी मौजूद रहे। वहीं डेरापुर थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस एसडीएम नीरज गौतम की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से दिवस के दौरान कुल 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 7 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष छह मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। एसडीएम नीरज गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित किया जाए। फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कहाकि जिन मामलों का मौके पर समाधान संभव है, उनका तत्काल निस्तारण किया जाए तथा जिन प्रकरणों में स्थलीय जांच की आवश्यकता है, उनमें संबंधित कर्मचारी मौके पर जाकर जांच करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। दिवस के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित मामलों पर भी अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों का नियमानुसार समाधान कराया जाएगा

अधिक पूछे जाने वाले प्रश्न

✦थाना समाधान दिवस का आयोजन किसके द्वारा किया गया?−
थाना समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम प्रतिभा मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: डेरापुर-शिवली थाना समाधान दिवस में दर्ज की गई 18 शिकायते