Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsSDM Prohibits Cremation on Government Land in Jhijhak Amid Public Protest
एसडीएम बोली सरकारी जमीन पर नहीं होने देंगें शव दाह

एसडीएम बोली सरकारी जमीन पर नहीं होने देंगें शव दाह

संक्षेप:

Kanpur News - झींझक में एसडीएम सुरभि शर्मा ने कहा कि सरकारी जमीन पर शव दाह की अनुमति नहीं है। नगर पालिका परिषद द्वारा बनवाए गए शव दाह स्थल पर ही शवों को ले जाना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो राखी पड़ी है, उसे मंगलवार 11 बजे तक उठाना होगा, अन्यथा हटवा दी जाएगी।

Nov 17, 2025 10:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

झींझक। अक्षयवट आश्रम के समीप शव दाह की मांग कर रहे लोगों के बीच पहुंची एसडीएम डेरापुर ने कहाकि सरकारी जमीन पर कोई शव दाह करने की इजाजत नहीं दी जायेगी। जो नगर पालिका परिषद झींझक द्वारा बनवाये गये शव दाह स्थल पर ही सभी को अपने शव को ले जाना पड़ेगा। जो शव की राखी पड़ी है मंगलवार 11 बजे तक परिवार उठा ले नहीं तो हटवा दी जायेगी। कस्बा स्थित अक्षयवट आश्रम धाम के समीप बंजर भूमि पर पहले उसी के समीप रहने वाले लोग शव दाह करते रहे, लेकिन अक्षयवट आश्रम पर सरकार द्वारा सुंदरीकरण कराये जाने के बाद जो शव दाह करते थे वह उत्तेजित हो गये तथा अधिक जनसमूह के साथ नगर पालिका प्रशासन से वह जगह मुक्त कराने के लिये प्रशासन पर दबाव बनाने लगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस पर प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम सुरभि शर्मा ने सीओ राजीव सिरोही, थानाध्यक्ष मंगलपुर महेश कुमार, चौकी इंचार्ज झींझक सुधीर भारद्वाज व पुलिस की मौजूदगी में लोगों को चेतावनी देते हुए कहा अब इस सरकारी जमीन पर शव नहीं जलाया जायेगा, जो यह राखी पड़ी है कल 11 बजे तक उठा ले अन्यथा नगर पालिका परिषद द्वारा हटवा दिया जायेगा। वहीं नगर पालिका परिषद की ओर से तय स्थान पर ही शव दाह होंगें।