जो दल देगा 20 टिकट, वाल्मीकि समाज का पाएगा वोट : कुंडे

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में एससी, एसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने वाल्मीकि समाज की बैठक में कहा कि राजनीतिक हिस्सेदारी तभी मिलेगी जब समाज अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो। उन्होंने समाज को एकजुट रहने और योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। 2027 के चुनाव में 20 टिकट मांगने का भी आह्वान किया।

जो दल देगा 20 टिकट, वाल्मीकि समाज का पाएगा वोट : कुंडे

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एससी, एसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने शनिवार को चुन्नी गंज स्थित वाल्मीकि समाज कच्ची बस्ती में आयोजित सामाजिक बैठक में शिरकत की। कहा कि वाल्मीकि समाज को तभी राजनीतिक हिस्सेदारी मिलेगी, जब वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होगा। इस कारण समाज अधिकारों के लिए जागरूक होने के साथ ही एकजुट भी रहे। एससी/एसटी समाज के लिए संचालित तमाम योजनाएं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कुंडे ने वाल्मीकि समाज महासभा की तरफ से मांग की जा रही है कि भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी में से जो भी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव वर्ष-2027 में वाल्मीकि समाज के लोगों को कम से कम 20 टिकट देगी, उसी पार्टी को अपना वोट समाज करेगा।

यहां गुलबदन चंद्र गौर, नरेश बघेल वाल्मीकि, पक चौधरी वाल्मीकि, अंजली आकाश, राजेश, अजय सुमन, देवी चरन मास्टर, विजय, राजेंद्र रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।