
सपा बीएलए को दी ट्रेनिंग,कल से शुरू होगा एसआईआर
Kanpur News - फोटो 1607 सपा बीएलए को गणना प्रपत्र दिखाकर दी गईं जानकारियां हर दिन 10
फोटो 1607 सपा बीएलए को गणना प्रपत्र दिखाकर दी गईं जानकारियां हर दिन 10 परिवारों में गणना प्रपत्र बीएलओ के साथ भरे जाएंगे कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) चार नवंबर से शहर में शुरू हो रहा है। इसके तहत समाजवादी पार्टी ने रविवार को पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक की और पांच विधानसभा क्षेत्रों के 1607 बीएलए(बूथ लेबल एजेंट) को ट्रेनिंग दी। उन्हें बताया गया कि 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक एसआईआर के विशेष गहन पुनरीक्षण और गणना प्रपत्र कैसे भराए जाएंगे। सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि सपा के बीएलए प्रशासन के बीएलओ का सहयोग करेंगे।

हर दिन 10 परिवारों में गणना प्रपत्र बीएलओ के साथ भरवाए जाएंगे। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 1607 बूथों पर 16,21,086 मतदाता हैं जो 2003 की मतदाता सूची में शामिल थे। एसआईआर का आधार इसी सूची को माना गया है। सपा सर्वेक्षण के आधार पर 65 फीसदी मतदाता 2003 और 2025 की मतदाता सूची में समान रूप से शामिल हैं। बाकी के लिए नौ दिसंबर को गणना प्रपत्र पब्लिश के बाद 8 जनवरी 2026 तक ऑब्जेक्शन के लिए सपा बीएलए साक्ष्य एकत्रित कर देंगे। पार्टी ने पांच सदस्यीय टीम बनाई है जो बीएलओ और बीएलए के कामों की निगरानी करेगी। इसकी रिपोर्ट डीएम और चुनाव आयोग को भी देंगे। जैसे सीसामऊ उपचुनाव के दौरान पार्टी ने प्रदेश मुख्यालय के माध्यम से की थी। बैठक में प्रदेश सचिव केके शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, परमवीर सिंह गंभीर, डॉ. नीतेंद्र सिंह, मुमताज मंसूरी, आसिफ कादरी, दीपक खोटे, शादाब आलम, केके मिश्रा, इंद्रदेव सिंह, सुलेखा यादव, जसवेंद्र प्रताप निषाद, अकील अहमद मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


