मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की नगर कार्यकारिणी बहाल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कानपुरकानपुर में, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की नगर कार्यकारिणी को बहाल कर दिया है। पूर्व नगर अध्यक्ष शादाब आलम को अनुशासनहीनता के आरोप में हटाया गया था, लेकिन जांच में उनका पक्ष सही पाया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर कार्यकारिणी को पुनर्स्थापित किया गया।

कानपुर। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की नगर कार्यकारिणी को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति पर बहाल कर दिया गया है। एक सप्ताह पहले नगर अध्यक्ष शादाब आलम को अखिलेश यादव की सोशल मीडिया पोस्ट के विरोध में की गई पोस्ट को अनुशासनहीनता मानते हुए हटाया गया था। शादाब आलम ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि यह गलत फहमी में की गई पोस्ट थी। लखनऊ बुलाकर उनका पक्ष जानने और जांच के बाद शादाब आलम का कथन सही पाया गया। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने उनकी व कार्यकारिणी को बहाल कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


