सपा ने मनाई महर्षि कश्यप और निषाद राज की जयंती

Apr 05, 2026 09:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - समाजवादी पार्टी के नगर और ग्रामीण जिला संगठन ने महर्षि कश्यप और निषाद राज महाराज की जयंती मनाई। ग्रामीण अध्यक्ष मुनीन्द्र शुक्ला ने निषाद राज के संघर्षों और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के योगदान पर चर्चा की। नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने निषादराज की नीतियों से समाज में सौहार्द बढ़ाने पर जोर दिया।

सपा ने मनाई महर्षि कश्यप और निषाद राज की जयंती

समाजवादी पार्टी के नगर और ग्रामीण जिला संगठन ने रविवार को महर्षि कश्यप और श्रृंगवेरपुर के राजा निषाद राज महाराज की जयंती मनाई। ग्रामीण जिला अध्यक्ष मुनीन्द्र शुक्ला ने निषाद राज महाराज के साथ फूलन देवी के संघर्षों में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का साथ और उन्हें सांसद तक बनाने पर चर्चा की। वहीं, नगर कार्यालय में सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि निषादराज की नीतियों से समाज में आपसी सौहार्द को जोड़ने तथा पारिवारिक मिशन में सेवा का संदेश देता है, जिससे पीडीए मिशन आगे बढ़कर मजबूती के द्वार पर पहुंचेगा। ग्रामीण बैठक में सतीश निगम, फतेह बहादुर सिंह गिल, सर्वेश यादव, राजीव शर्मा, सोमेन्द्र शर्मा, नसीम रजा, शिवम मिश्रा और नगर कार्यालय में केके शुक्ला, संजय सिंह बंटी सेंगर, शैलेंद्र यादव मिन्टू, नंदलाल जयसवाल, सुधांशु मिश्रा, अर्पित त्रिवेदी, दीपक खोटे, शादाब आलम रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।