सपा ने डॉ. अंबेडकर की जयंती पर पीडीए को किया जागरूक
Kanpur News - सपा ने डॉ. अंबेडकर की जयंती पर पीडीए को किया जागरूक सपा ने डॉ. अंबेडकर की जयंती पर पीडीए को किया जागरूक सपा ने डॉ. अंबेडकर की जयंती पर पीडीए को किया जागरूक

कानपुर। समाजवादी पार्टी ने डॉ. आंबेडकर की जयंती पर सपा नगर और ग्रामीण संगठन की तरफ से कार्यक्रम हुए। पीडीए को संदेश दिया गया कि डॉ. आंबेडकर के संविधान को संरक्षित रखना अहम जिम्मेदारी है। इसमें संकल्प लिया गया कि डॉ. अंबेडकर की समानता सद्भाव नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने बताया कि 78 सेक्टरों के प्रभारियों ने सुबह से शाम तक निराला नगर, परमपुरवा, गंगा नगर, पीएसी मोड़, बाकरगंज, नयापुरवा, सपा कार्यालय, गुजैनी, विजय नगर, काकादेव में रात तक चले। सपा ग्रामीण कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्षों तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।
अध्यक्षता कर रहे परमेश्वर दयाल कनौजिया ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन हमें सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। नगर कार्यालय में केके शुक्ला, नगर महासचिव संजय सिंह बंटी, नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, नंदलाल जयसवाल, अपर्णा जैन, नीतेंद्र यादव और ग्रामीण कार्यालय में महामंत्री जितेंद्र कटियार, अनिल सोनकर, मगन सिंह भदौरिया हीरेंद्र सिंह, सोमेंद्र शर्मा, नसीम रजा, महिमा शर्मा, योगेंद्र कुशवहा, नियाज सिद्दीकी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


