बेसहारा परिवार को मानव सेवा समिति ने की मदद

Feb 28, 2026 12:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - संदलपुर क्षेत्र के आराजी बिछियापुर में एक बेसहारा परिवार को ग्रामीण शिक्षा उत्थान एवं मानव सेवा समिति द्वारा नगद धनराशि और राशन सामग्री वितरित की गई। परिवार के दुखों को देखते हुए समिति ने तीन हजार रुपये और आवश्यक राशन सामग्री प्रदान की, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी।

बेसहारा परिवार को मानव सेवा समिति ने की मदद

मंगलपुर संवाददाता। संदलपुर क्षेत्र के आराजी बिछियापुर में शुक्रवार को बेसहारा परिवार को ग्रामीण शिक्षा उत्थान एवं मानव सेवा समिति के द्वारा नगद धनराशि और राशन सामग्री वितरित की गई। मदद पाते ही बेटियों और माँ के आँसू छलक उठे। सन्दलपुर क्षेत्र के आराजी बिछियापुर में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिछले वर्ष पिता की असमय मृत्यु के बाद परिवार अभी संभल भी नहीं पाया था कि फरवरी माह में एकलौते पुत्र ईशु (6 वर्ष) की दीवार में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। अब परिवार में केवल मां और तीन मासूम बेटियां नेहा (12 वर्ष), दिव्यांशी (10 वर्ष) और कंचन (5 वर्ष) ही बची हैं।

घर के सामने रोजी-रोटी और बच्चों के भविष्य का बड़ा संकट खड़ा हो गया। परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए ग्रामीण शिक्षा उत्थान एवं मानव सेवा समिति ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए मदद का हाथ बढ़ाया। समिति द्वारा तीन हजार रुपये की नगद धनराशि, डेढ़ कुन्तल गेहूं, एक कुंतल चावल, 20 किलो आलू, दाल, डालडा, तेल, साबुन सहित आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही बेटियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, कटर आदि शैक्षणिक सामग्री दी गई। मां और बेटियों को वस्त्र भी भेंट किए गए। समिति के इस सराहनीय कार्य से न केवल परिवार के चेहरे पर उम्मीद की किरण जगी, बल्कि क्षेत्र में मानवता और सामाजिक एकता का संदेश भी गया। ग्रामीणों ने समिति के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। इस अवसर पर समिति के संस्थापक शिक्षक महेन्द्र वर्मा, दीपक कटियार, सादाब अली, आशीष राजपूत, गौरव राजपूत, प्रदीप तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, जितेन्द्र मिश्र, अमित कटियार, विश्वदीपक मिश्र, अंकित यादव, राजेन्द्र वर्मा, रामजीवन पोरवाल, रामदुलारे पाल, वीरेश शर्मा, आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।