Kanpur News: शांति समिति की बैठक, नवरात्रि व दशहरा की तैयारियों पर चर्चा

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News: रूरा थाना परिसर में शारदीय नवरात्रि और विजयादशमी को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। क्षेत्र में 14 दुर्गा पंडाल और चार प्रमुख रामलीला व रावण दहन स्थल होंगे। आयोजकों को अनुमति, सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र, स्वच्छता और ध्वनि सीमा के नियमों का पालन करने को कहा गया। पुलिस सुरक्षा बढ़ाएगी और भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई होगी।

Kanpur News: शांति समिति की बैठक, नवरात्रि व दशहरा की तैयारियों पर चर्चा

Kanpur News: रूरा, संवाददाता। आगामी शारदीय नवरात्रि और विजयादशमी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गुरुवार को रूरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता की मौजूदगी में हुई। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष क्षेत्र में 14 स्थानों पर मां दुर्गा के पंडाल सजाए जाएंगे तथा चार प्रमुख स्थानों पर रामलीला मंचन व रावण दहन का आयोजन होगा। नायब तहसीलदार ने सभी आयोजकों को तय समय में अनुमति लेने, पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र लगाने, निर्धारित ध्वनि सीमा में लाउडस्पीकर बजाने और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मी तैनात की जाएंगी तथा अराजक तत्वों व सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में बिजली, स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत को निर्बाध बिजली आपूर्ति, सफाई और एंबुलेंस की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, दिलीप कुमार मुन्ना, वेदव्यास निराला, बउवा त्रिवेदी, आशीष गुप्ता मोनू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: शांति समिति की बैठक, नवरात्रि व दशहरा की तैयारियों पर चर्चा