ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरकानपुर में छेड़खानी के विरोध पर बवाल, मारपीट और पथराव

कानपुर में छेड़खानी के विरोध पर बवाल, मारपीट और पथराव

कानपुर के ग्वालटोली में शनिवार देर रात छेड़खानी के विरोध पर बवाल हो गया। दोकानपुर के ग्वालटोली में शनिवार देर रात छेड़खानी के विरोध पर बवाल हो गया।...

कानपुर में छेड़खानी के विरोध पर बवाल, मारपीट और पथराव
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरSun, 20 Jun 2021 04:01 AM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर के ग्वालटोली में शनिवार देर रात छेड़खानी के विरोध पर बवाल हो गया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए। छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपितों को भाई और उसके साथियों ने पीटा। खबर फैलते ही दूसरे पक्ष के 50-60 लोगों ने पीड़िता के घर हमला कर दिया। पथराव, तोड़फोड़ के साथ छात्रा के भाई का सिर फोड़ दिया। सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे और नारेबाजी की। पुलिस ने देर रात तक तलाशी अभियान चलाया।

मोहल्ले में राजमिस्त्री के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। 17 वर्षीय छोटी बेटी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह ब्यूटी पार्लर का कोर्स भी कर रही है। उसके भाई के मुताबिक घर के पास ही दूसरे पक्ष के लड़के बहन के साथ छेड़खानी करते हैं। आते-जाते भद्दे कमेंट करते हैं। शनिवार को छात्रा घर लौट रही थी तभी दूसरे पक्ष के लड़कों ने छेड़खानी की। भाई ने देख लिया और कुछ साथियों के साथ आरोपितों को पीट दिया। थोड़ी देर बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले। डीसीपी पश्चिम संजीव त्यागी के मुताबिक घटना में साहिल, रहमान, राजा आफताब के नाम आए हैं। इसके अलावा अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें