मंदिर आस्था के साथ शक्ति केन्द्र बनें : प्रान्त प्रचारक श्रीराम

Feb 13, 2026 12:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक श्रीराम ने कहा कि हिन्दू मंदिर केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि संस्कार, शिक्षा और शक्ति के केन्द्र बनने चाहिए। उन्होंने रोजगार के अवसर प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर मंदिर में 40 प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाणपत्र दिए गए और विभिन्न समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

मंदिर आस्था के साथ शक्ति केन्द्र बनें : प्रान्त प्रचारक श्रीराम

कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक श्रीराम ने कहा कि हिन्दू मंदिर केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि संस्कार, शिक्षा, प्रशिक्षण और शक्ति के केन्द्र बनने चाहिए। समय की मांग है कि इन केन्द्रों से लोगों को प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार भी उपलब्ध कराया जाए, तभी भक्ति के साथ शक्ति का निर्माण संभव होगा। वे सीसामऊ स्थित श्री ठाकुर राधाकिशन जी महाराज बिराजमान मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मंदिर में संचालित सिलाई एवं ब्यूटीशियन केन्द्र की 40 प्रशिक्षित बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस दौरान विभिन्न समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रान्त संघचालक भवानी भीख विशिष्ट अतिथि रहे। साथ ही मंदिर की वेबसाइट का लोकार्पण तथा दानदाताओं द्वारा प्रदत्त कम्प्यूटर, प्रिंटर व सिलाई मशीनों का उद्घाटन किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsRSS Leader Emphasizes Hindu Temples as Centers for Training and Employment
;;
;